राजधानी में भीषण अग्निकांड, लाखों के तेल, रिफाइंड हुए खाक

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 28, 2026, 9:01:00 PM

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण गोदाम में रखें डालना, रिफाइंड और तेल जलकर नष्ट हो गए। नष्ट हुए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। आज कितनी भयावह थी, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगी रात में एक बजे के करीब आग लगने की घटना सामने आई। आग की लपटें दूरे से ही दिखायी दे रही थी।

मिली खबर के अनुसार राजधानी के सिटी इलाके के करमली चक में महुली रोड पर स्थित एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। इस गोदाम में डालडा, रिफाइंड और सरसों का तेल रखा हुआ था। आज इतनी विकराल थी कि फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों को इस पर काबू पाने में लगभग आठ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा अनुमान है कि इस भीषण अग्निकांड में लगभग 50 लाख रुपए से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

इधर आग लगने की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस गोदाम से पूरे राज्य में सरसों तेल, रिफाइंड और डालडे की सप्लाई की जाती थी। भीषण आग की वजह से लाखों रुपए ष्टष्के सामान जलकर राख हो गए। अभी तक की जानकारी के अनुसार संभवत शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन जांच होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आग लगने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के तौर पर आम लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन के द्वारा आग लगने से हुए नुकसान का आकलन और उसकी कारणों की जांच की जा रही है।