राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सम्राट सरकार ने बाईस आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें बडी संख्या में वैसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो अपनी ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद वापस बिहार लौटे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान को लेकर की प्रतीक्षारत श्रेया श्री अब खगडिया की डीडीसी होंगी। वहीं राजधानी के बाढ अनुमान मंडल की अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया अब दरभंग नगर निगम की नगर आयुक्त होंगी। दानापुर के अनुमंडल अधिकारी अनिरुद्ध पांडे अब पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। जबकि पुर्णिया के अनुमंडल अधिकारी तुषार कुमार को मधुबनी का डीडीसी बना गया है
अभी तक कटिहार के अनुमंडल पदाअधिकारी रहे प्रदु्ध्मन सिंह यादव अब उद्योग विभाग में खाद्य डायरेक्टर होंगे। जबकि मुजफ्फरपुर पश्चिमी की अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद अब रोहतास की डीडीसी होंगी। पूर्वी चंपारण के अरेराज की अनुमंडल पद अधिकारी अंजलि शर्मा को समाज कल्याण विभाग में डायरेक्टर निशाना बना गया है, जब की भागलपुर के नवगछिया के अनुमंडल पद अधिकारी रोहित कर्दम अब कैमूर के डीडीसी होंगे। आरा की अनुमंडल अधिकारी शिप्रा विजय कुमार चौधरी अब जमुई की डीडीसी होंगी। जबकि रोहतास की अनुमंडल पद अधिकारी नेहा कुमारी अब कटिहार की डीडीसी होंगी। कहलगाँव के अनुमंडल पदाधिकारी रहे कृष्ण चंद्र गुप्ता अब निबंधन, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक होंगे।
राज्य सरकार ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करके वापस लौटने वाले कई आइएएस अधिकारियों की भी तैनाती की है। इसके तहत विरूपाक्ष विक्रम सिंह अब दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। वहीं प्रिया रानी अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम होंगी। ट्रेनिंग पूरी करके वापस लौटी कृष्णा जोशी को बाढ़ का अनुमंडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, मुंगेर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार ट्रेनिंग पूरी करके ही लौटे सैयद आदिल मोहसिन को मढौरा, सारण का अनुमंडल अधिकारी, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का अनुमंडल पदाधिकारी, सूरज कुमार को कटिहार का अनुमंडल पदाधिकारी, विग्नेश टीए को अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया, जतिन कुमार को शेर घाटी, गया का अनुमंडल पदाधिकारी, के परीक्षित को भागलपुर के नवगछिया का अनुमंडल पदाधिकारी, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर का अनुमंडल पदाधिकारी तथा कशिश बख्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।