हसबैंड के मोबाइल फोन में दूसरी महिला का नंबर! पत्नी ने काट दी हथेली

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 27, 2026, 1:33:00 PM

राजधानी से हैरान करने वाली खबर है। यहां पति, पत्नी और वो के कारण खूब हंगामा हुआ। आलम यह रहा कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान घर की बात सडक तक पहुंच गयी। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह समझा कर पूरे मामले को शांत कराया। हालांकि इस दौरान लोग तरह तरह की बातें करते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बाढ अनुमंडल के बिहारी बीघा गांव में पति पत्नी की पारिवारिक लडाई का केंद्र एक अन्य महिला का मोबाइल नंबर बन गया। बताया जा रहा है कि  सडक पर तब आ गयी, जब बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत बिहारी बीघा गांव के निवासी शमशेर सिंह के मोबाइल फोन में किसी दूसरी महिला का मोबाइल नंबर था। जिसे शमशेर की पत्नी रितु ने देख लिया। जिसके बाद घर में कलह मच गया। पत्नी का यह भी कहना था कि उसका पति शराब पीने का आदी है और हमेशा शराब पीता है और मारपीट करता है। शराब पीने के चक्कर में जमीन भी बेच रहा है। शुक्रवार को रितु ने जब अपने पति के मोबाइल फोन में किसी अन्य महिला का नंबर देखा तब मामला और भडक गया।

बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच का यह हाइ वोल्टेज ड्रामा चल रहा था तभी पंडारक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। वहीं पति शमशेर सिंह का कहना था कि उनकी पत्नी को इस बात की शंका है कि वो किसी और महिला से बात करते है। जिसके कारण उनकी पत्नी ने हंसुए से कर के हथेली को काट दिया। इधर इस लडाई के बार दोनों के घर के बाहर देर तक स्थानीय लोगों की भीड एकत्र रही। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर किसी तरह मामले को शांत करवाया।