राजधानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी

राजधानी से सटे मनेर इलाके से बड़ी ख़बर है। मिली खबर के अनुसार यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौक़े पर ही मौत होने जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है।

राजधानी से सटे मनेर इलाके से बड़ी ख़बर है। मिली खबर के अनुसार यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौक़े पर ही मौत होने जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के पास पुराने एनएच 30 पर एक बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार होकर के चार लोग तेज रफ़्तार से जा रहे थे। इसी दौरान मेन रोड पर बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर भिड़ंत की आवाज़ सुनकर के मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों की मदद से हादसे में घायल दो अन्य को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया।

मिली खबर के अनुसार एक ही बाइक पर सवार चारों युवक आपस में दोस्त थे। इधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस हादसे के बाद अब जांच में जुटी हुई है। फरार ट्रैक्टर चालक और उसके वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के कैमरे और अन्य माध्यमों से ट्रैक्टर की पहचान करने में जुटी हुई है।