राजधानी से बडी खबर है। यहां एक मेडिकल स्टोर को टारगेट कर के सरेआम फायरिंग की गयी। बताया जा रहा है कि बेलगाम बदमाशों ने एक के बाद एक करीब तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी क हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पूरी घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत आइजीआइएमएस के पास दो बाइक पर सवार होकर आये चार से पांच की संख्या में आये बदमाशों ने न्यू अंशिका मेडिको को टारगेट कर के फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। बताया यह भी जा रहा है कि दुकान में मौजूद कर्मियों को पहले बदमाशों ने धमकी भी दी। वहीं दुकान के ऑनर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश छह से सात की संख्या में आये थे। उन्होंने हमारे स्टाफ के साथ मारपीट भी की।
बता दें कि इससे पहले राजधानी के एसएसपी ने 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने का दावा किया था। इसी दौरान बेलगाम अपराधियों ने फायरिंग करके पुलिस को चुनौती दे दी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
पटना से राजन की रिपोर्ट