अब शनिवार को दिन में 1:00 तक ही संचालित होंगे सरकारी स्कूल, हाफ डे के लिए पत्र जारी

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से अहम खबर है। शिक्षा विभाग में सरकारी विद्यालयों के संचालन की अवधि में आंशिक बदलाव किया है।

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से अहम खबर है। शिक्षा विभाग में सरकारी विद्यालयों के संचालन की अवधि में आंशिक बदलाव किया है। अब शनिवार को सुबह 9:30 बजे से लेकर दिन में 1:00 तक स्कूलों का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। 

शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्यालय के संचालन की अवधि निर्धारित की गई थी। अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। अब तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से दिन में शाम में 4:00 बजे तक स्कूलों विद्यालयों का संचालन होता था लेकिन अब शनिवार को हाफ डे होगा या नहीं, शनिवार को स्कूलों के संचालन की अवधि 9:30 बजे से लेकर दिन में 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शनिवार को वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व निर्धारित गतिविधि उक्त समय अवधि के अंतर्गत संचालित की जाएगी। 12:00 बजे मध्यान्ह तक ही कक्षा एवं गतिविधि संचालित की जाएगी। मध्यांतर में 12:00 बजे मध्यान्ह से 12:40 बजे अपराह्न तक मिड डे मील के बाद छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी जाएगी। 

शनिवार को माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1:00 बजे अपराध तक ही अध्यापन कार्य एवं शनिवार को पूर्ण निश्चित अन्य गतिविधि संचालित की जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी जाएगी। प्रतिदिन कक्षा अवधि के क्रम में एक घंटा शिक्षक शिक्षिका के द्वारा अगले दिन एवं सप्ताह के लिए पाठ योजना, मूल्यांकन कार्य, शिक्षक डायरी अद्यतन, छात्रों के गृह कार्य की जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन, आदि कार्य करेंगे। इस कार्य के बाद ही विद्यालय से प्रस्थान करेंगे।