सोने के दाम ने लगाया गोता, चांदी की भी चमक फिसली

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 25, 2026, 4:13:00 PM

राजधानी के सराफा बाजार में सोने चांदी के मूल्य में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को सोने का जो दर था, उसकी तुलना में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा चांदी के भी मूल्य में गिरावट देखने को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों को लेकर के जो सख्त संकेत मिल रहे हैं, उससे सोने और चांदी पर प्रेशर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में इन दोनों ही मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट 9999 सोने का मूल्य 14,490 रुपए प्रति ग्राम था वही 999 सिल्वर का रेट 232 रुपए प्रति ग्राम था। वहीं गुरुवार को इन दोनों के ही दर में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को पाटलिपुत्र बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट 9999 सोने का मूल्य 14,070 प्रति ग्राम था। जबकि चांदी का मूल्य 221 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरूवार को बाजार खुलने के बाद 22 कैरेट आर्नामेंटल सोने का सेल रेट 12, 945 रुपए प्रति ग्राम था। जबकि 22 कैरेट आर्नामेंट्स परचेस्ड सोने का मूल्य 12555 रुपए प्रति ग्राम रहा। इसी प्रकार 18 कैरेट आर्नामेंट्स सोने का सेल रेट 10,570 रुपए प्रति ग्राम रहा। जबकि 18 कैरेट आर्नामेंट्स सोने का परचेस रेट 10,250 रुपए प्रति ग्राम रहा। 14 कैरेट आर्नामेंट्स सोने का सेल रेट 8260 प्रति ग्राम जबकि 14 कैरेट आर्नामेंट्स सोने का परचेस रेट 8010 रूपये प्रति ग्राम रहा। 

इसी प्रकार 999 सिल्वर का रेट जहां 221 रुपए प्रति ग्राम रहा, वहीं 990 सिल्वर का रेट 218 रुपए 50 पैसा प्रति ग्राम रहा। 925 सिल्वर आर्नामेंट्स चांदी की दर 217 रुपए प्रति ग्राम रही। जबकि 925 सिल्वर आर्नामेंट चांदी की परचेस 210 रुपए प्रति ग्राम रही। 800 सिल्वर आर्नामेंट्स चांदी की रेट 199 रुपए प्रति ग्राम, जबकि 800 सिल्वर आर्नामेंट्स चांदी की परचेज मूल्य 193 रुपए प्रति ग्राम रही। सिल्वर आर्नामेंट्स की रेट 184 पर प्रति ग्राम, जबकि सिल्वर आर्नामेंट्स की परचेज 178 रुपए प्रति ग्राम रही।