डीएम-एसपी, डीजीपी के साथ CM सम्राट चौधरी की बैठक, शाम में क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर में मुख्यमंत्री सचिवालय में जिला और पुलिस अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम में वे ऊर्जा स्टेडियम में सारण क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 10:30 बजे मुंगेर के असरगंज स्थित प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर में प्रस्तावित कार्यों के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे पटना के ज्ञान भवन में डीपीओ म्यूजिकल फेस्टिवल में शामिल होंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री सचिवालय में जिला और पुलिस अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम में वे ऊर्जा स्टेडियम में सारण क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

असरगंज के मंदिर में प्रस्तावित कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुंगेर जिले की असरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर में ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें विवाह भवन, जूता-चप्पल स्टैंड, वाद्ययंत्र, गेट और पेवर ब्लॉक से जुड़े कार्य शामिल हैं।

ज्ञान भवन में म्यूजिकल फेस्टिवल, सचिवालय में अधिकारियों का सम्मेलन

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लोक सेवक आवास से रवाना होंगे और 11 बजे अशोका कन्वेंशन सेंटर, ज्ञान भवन पहुंचेंगे। वहां वे डीपीओ म्यूजिकल फेस्टिवल 2026 में भाग लेंगे। सुबह 11:30 बजे वे कार्यक्रम स्थल से निकलेंगे और 11:40 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे जिला पदाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों की क्लास लेंगे। डीएम, एसपी, आईजी, एडीजी और डीजीपी बैठक में शामिल होंगे। मुख्य सचिव समेत राज्य के तमाम वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की मैराथन समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। शासन से लेकर जिला स्तर तक के कामकाज की समीक्षा होगी। 

ऊर्जा स्टेडियम में सारण क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण

मुख्यमंत्री शाम 7:20 बजे ‘संवाद’ से ऊर्जा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। शाम 7:30 बजे वे स्टेडियम पहुंचकर सारण क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। रात 8 बजे वे कार्यक्रम स्थल से निकलेंगे और 8:10 बजे लोक सेवक आवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम

| 10.30 बजे पूर्वाह्न | नगर पंचायत- असरगंज, जिला- मुंगेर के वार्ड सं0-11 में प्राचीन दुर्गा स्मृति मंदिर में विवाह भवन, जूता-चप्पल स्टैंड, वाद्ययंत्र, गेट एवं पेपर ब्लॉक का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया |

| 10.50 बजे पूर्वाह्न | लोक सेवक आवास से अशोका कन्वेंशन सेंटर, ज्ञान भवन, पटना के लिए प्रस्थान।

| 11.00 बजे पूर्वाह्न | अशोका कन्वेंशन सेंटर, ज्ञान भवन, पटना आगमन एवं डी०पी०ओ० म्यूजिकल फेस्टिवल, 2026 कार्यक्रम में भाग लिया।

| 11.30 बजे पूर्वाह्न | कार्यक्रम स्थल से संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना के लिए प्रस्थान।

| 11.40 बजे पूर्वाह्न | संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना आगमन।

| 12.00 बजे मध्याह्न | जिला पदाधिकारियों/वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेना।

| 07.20 बजे अपराह्न | संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना से ऊर्जा स्टेडियम, पटना के लिए प्रस्थान।

| 07.30 बजे अपराह्न | ऊर्जा स्टेडियम, पटना आगमन एवं सारण क्रिकेट लीग पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में भाग लेना। |

| 08.00 बजे अपराह्न | कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।

| 08.10 बजे अपराह्न | लोक सेवक आवास आगमन।