पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना और सारण जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पटना के ज्ञान भवन में नव निर्मित राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों के अनुज्ञप्ति-पत्रों का वितरण करेंगे। इसके बाद सारण जिले के मांझी प्रखंड पहुंचकर विद्यालय की आधुनिक प्रयोगशालाओं, अटल वाटिका और जीविका रसोई का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
सुबह 11 बजे ज्ञान भवन में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लोक सेवक आवास से ज्ञान भवन, पटना के लिए रवानाहुए। सुबह 11 बजे ज्ञान भवन पहुंचकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए। इस दौरान नव निर्मित राशन कार्डों और उचित मूल्य की दुकानों के अनुज्ञप्ति-पत्रों का वितरण किया।
दोपहर 12:40 बजे सारण के मांझी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे ज्ञान भवन से स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:10 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा सारण जिले के मांझी प्रखंड स्थित स्वर्गीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:40 बजे विद्यालय पहुंचकर स्वर्गीय दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सेवा संकल्प-सह-कार्यकलाप अभियान नवाचार के अंतर्गत तैयार रसायन शास्त्र लैब, बायोलॉजी लैब, ISM लैब तथा एस्ट्रोनॉमी-स्पेस-कम-रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण करेंगे।
रामघाट में अटल वाटिका और जीविका रसोई का करेंगे निरीक्षण
दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री विद्यालय परिसर से रामघाट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे रामघाट पहुंचकर कार्यकलाप अभियान के अंतर्गत निर्मित अटल वाटिका, यज्ञशाला और जीविका रसोई का निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही रामघाट का निरीक्षण भी करेंगे।
दोपहर 2:10 बजे पटना लौटेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रामघाट से स्वर्गीय दलन सिंह उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:35 बजे वहां से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:05 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और 2:10 बजे लोक सेवक आवास लौटेंगे।
शाम 5 बजे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा के ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन भी जाएंगे। यहां वे ऋतुराज सिन्हा के पिता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यक्रम एक नजर में
| समय | कार्यक्रम |
| सुबह 10:50 बजे | लोक सेवक आवास से ज्ञान भवन के लिए प्रस्थान |
| सुबह 11:00 बजे | राशन कार्ड एवं अनुज्ञप्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम |
| दोपहर 12:10 बजे | स्टेट हैंगर से सारण के लिए प्रस्थान |
| दोपहर 12:40 बजे | दलन सिंह उच्च विद्यालय में माल्यार्पण एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण |
| दोपहर 1:00 बजे | रामघाट में अटल वाटिका, जीविका रसोई का निरीक्षण एवं प्रतिमा अनावरण |
| दोपहर 2:10 बजे | पटना स्थित लोक सेवक आवास वापसी |
| शाम 5:00 बजे | पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा |
| समय निर्दिष्ट नहीं | अन्नपूर्णा भवन में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भागीदारी |
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार का दैनिक कार्यक्रम
| 10.50 बजे पूर्वाह्न | लोक सेवक आवास से ज्ञान भवन, पटना के लिए प्रस्थान।
| 11.00 बजे पूर्वाह्न | ज्ञान भवन, पटना आगमन तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित नव निर्मित राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति-पत्रों का वितरण कार्यक्रम में भाग लेना।
| ज्ञान भवन, पटना
| 12.00 बजे मध्याह्न | कार्यक्रम स्थल से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।
| 12.10 बजे अपराह्न | स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
| 12.40 बजे अपराह्न | स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं स्व० दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सेवा संकल्प-सह-कार्यकलाप अभियान नवाचार के अंतर्गत तैयार विद्यालय की रसायन शास्त्र लैब, बायोलॉजी लैब, ISM लैब और Astronomy-space-cum Robotics Lab का निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेना।
स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण। |
| 12.55 बजे अपराह्न | कार्यक्रम स्थल से रामघाट, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण के लिए प्रस्थान।
| 01.00 बजे अपराह्न | रामघाट, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण आगमन एवं कार्यकलाप अभियान के अंतर्गत निर्मित रामघाट स्थित अटल वाटिका, यज्ञशाला एवं जीविका रसोई का निरीक्षण तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा अनावरण एवं घाट का निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेना।
| रामघाट, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण
| 01.30 बजे अपराह्न | रामघाट, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण से स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
| 01.35 बजे अपराह्न | स्व० दलन सिंह उच्च विद्यालय, प्रखण्ड-मांझी, जिला-सारण स्थित हेलीपैड पर आगमन एवं स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।
| 02.05 बजे अपराह्न | स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास, पटना के लिए प्रस्थान।
| 02.10 बजे अपराह्न | लोक सेवक आवास आगमन।
| 05.00 बजे अपराह्न | पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेना।
| संकल्प लोक सेवक आवास, पटना।
लोक सेवक आवास से अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना के लिए प्रस्थान।
अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना आगमन एवं श्री ऋतुराज सिन्हा के पूज्य पिताजी श्रद्धेय डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा, पूर्व सांसद (राज्यसभा) के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भाग लेना।
| अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना। |
| कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास, पटना के लिए प्रस्थान।
| लोक सेवक आवास आगमन।