आस्था के साथ मनाया गया छठ महापर्व, विधायक दीपा मांझी ने किया व्रत, डॉ. संतोष सुमन परिवार सहित अर्घ्य में हुए शामिल

अपने पैतृक गांव महकार में लोक आस्था का महापर्व छठ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने छठ व्रत के अनुष्ठान के तहत सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

पटना : अपने पैतृक गांव महकार में लोक आस्था का महापर्व छठ पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने छठ व्रत के अनुष्ठान के तहत सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया की विधिवत आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

संतोष कुमार सुमन अपने बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ घाट पर उपस्थित रहे

इस पावन अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से .) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन अपने बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छठ घाट पर उपस्थित रहे। उन्होंने उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से राज्य एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।