पटना : बिहार प्रशासनिक महकमे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। चंद्रशेखर सिंह को बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड पटना के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। अगले आदेश तक निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में चंद्रशेखर सिंह रहेंगे।
चंद्रशेखर सिंह बिहार प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं
आपको बता दें कि चंद्रशेखर सिंह बिहार प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के आदेश से सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। प्रशासनिक स्तर पर जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी गई।