पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमना पैलेस के नीचे कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से हथियार और खोखा मिलने की भी चर्चा है। कार में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
कार के अंदर मिला शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की परिस्थितियों और वहां मिले सामान के आधार पर पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर मामला खुद को गोली मारने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर हत्या की भी चर्चा है। व्यक्ति को गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
हथियार और खोखा मिलने की चर्चा
घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों के साथ अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आआ है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट