बिहार सरकार ने गुरुवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, खेल, उच्च शिक्षा और कृषि विभाग समेत कई अहम विभाग शामिल हैं। दीपक आनंद खेल विभाग के सचिव बने, वहीं विदेश सेहरा को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र कुमार पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष के साथ-साथ विशेष सचिव शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे
दीपक आनंद (IAS-2007) को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद से हटाकर खेल विभाग का सचिव बनाया गया।
दिवेश सेहरा (IAS-2005) को खेल विभाग के सचिव पद से हटाकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
अभय कुमार सिंह (IAS-2004) को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
राजीव रौशन (IAS-2010) को वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
रचना पाटिल (IAS-2010) को कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
इनायत खान (IAS-2012) को प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम नियुक्त किया गया।
धर्मेंद्र कुमार (IAS-2013) को शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
मनेश कुमार मीणा (IAS-2015) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
श्वेता भारती (IAS-2022)
खगड़िया की उप विकास आयुक्त श्वेता भारती को सीतामढ़ी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया।
बिहार सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला किया
* अभय कुमार सिंह बने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव।
* दिवेश सेहरा को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी। सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार।
* दीपक आनंद बने खेल विभाग के नए सचिव।
* राजीव रौशन को शिक्षा विभाग और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
* रचना पाटिल को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
* इनायत खान को महिला एवं बाल विकास निगम की एमडी नियुक्त।
* धर्मेन्द्र कुमार को शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
* मनेश कुमार मीणा को शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम का अतिरिक्त प्रभार।
* श्वेता भारती का खगड़िया से सीतामढ़ी डीडीसी पद पर तबादला।