राज्य के प्रतिष्ठित सीट में शुमार होने वाले बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के बाद आज मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना राजधानी के एएन कॉलेज में हो रही है। अब तक कि मिली जानकारी के अनुसार मतगणना में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है और इस गिनती में जन सूरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 797 मतों से आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी।
बता दे की मतगणना को लेकर के एएन कॉलेज परिसर को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां तीन डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 50 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 450 से भी ज्यादा पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद है। मतगणना स्थल पर 48 हाथ और 12 डोर मेटल डिटेक्टर को लगाए गए हैं, साथ ही साथ वैध पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति है।
मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर समर्थकों को रोका गया है। किसी भी प्रकार की अनहोनी को लेकर के प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर भी है। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार दोपहर तक बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का फैसला आ सकता है।