पटना : राजधानी पटना से एक खबर सामने आई है। जहां पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर के साहेबगंज राजवाड़ा निवासी संध्या कुमार के रूप में हुई है।
2023 से शिवपुरी स्थित शेष कुमार के मकान में किराए के कमरे में रह रही थी
बताया जा रहा है कि संध्या वर्ष 2023 से शिवपुरी स्थित शेष कुमार के मकान में किराए के कमरे में रह रही थी। गुरुवार की सुबह मकान मालिक ने कई बार उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट