ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत

राजधानी के दानापुर इलाके से दर्दनाक खबर है। यहां एक अचानक और अप्रत्याशित रूप से घटे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य के घायल हो गए।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 25, 2026, 5:15:00 PM

राजधानी के दानापुर इलाके से दर्दनाक खबर है। यहां एक अचानक और अप्रत्याशित रूप से घटे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य के घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ, जब एक ऑटो अनियंत्रित होकर के पानी के गड्ढे में जा गिरा और बिजली की तार की चपेट में आ गया। बिजली के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। 

मिली खबर के अनुसार दानापुर इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। एक ऑटो अनियंत्रित होकर पहले पानी से भरे गड्ढे में जा पलटा। इसी दौरान ऑटो, बिजली की तार के संपर्क में आ गया। जिसके कारण ऑटो में सवार लोगों को करंट लगा। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य झुलसने से घायल हो गए। हादसा दानापुर के मनेर थाना अंतर्गत व्यापुर गांव में हुआ। 

इस बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2, दानापुर, अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मनेर थाना अंतर्गत दानापुर मनेर मुख्य सड़क पर सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर व्यापुर के पास सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे की पानी में करंट आ रहा था। करंट आने के चलते चालक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों के नाम प्रमोद राय निवासी टाटा कॉलोनी व्यापुर, टुनटुन कुमार व्यापुर और पन्ना शाह है। मृतकों के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेजा गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।