मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषिकेश ने शादी की रस्मों के बीच सात फेरे लिए औऱ फिर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में भव्य आयोजन हुआ। इसी भव्य आयोजन के बीच शिवांगी और ऋषिकेश कुमार ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जयमाला के खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य स्टेज पर मौजूद रहे। शादी के दौरान जयमाला की रस्म पूरी हुई, जिसमें शिवांगी ने अपने होने वाले जीवनसाथी ऋषिकेश कुमार के गले में जयमाला डाली। वहीं, दूल्हे ऋषिकेश कुमार ने भी शिवांगी को वरमाला पहनाकर इस खास पल को यादगार बना दिया। अनंत सिंह की बेटी की शादी में सात फेरों के बाद दूल्हे राजा ऋषिकेश ने शिवांगी के पैर छुए हैं।
झारखंडी बैंड की धुन, सजी-धजी गाड़ियां और मेहमानों की मौजूदगी ने इस शाही शादी को खास बना दिया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नदावां में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विवाह समारोह में आम लोगों से लेकर वीवीआईपी मेहमानों तक की भारी मौजूदगी रही। मेहमानों की गाड़ियों और लोगों की भीड़ के कारण आसपास के रास्तों पर यातायात भी प्रभावित हुआ और कई लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मोकामा विधायक अनंत सिंह बारातियों के स्वागत में व्यस्त नजर आए। इस शादी में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। शादी के मौके पर दोपहर में आयोजित घुड़दौड़ के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घुड़दौड़ को बीच में ही रोकना पड़ा। आज घुड़दौड़ का फाइनल होगा।
विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी को देखने के लिए लोग दूर दूर से पहुंचे। इससे वहां खाने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग प्लेट तक पहुंच ही नहीं पा रहे थे। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने खाने की प्लेट को हवा में उड़ाकर लोगों तक पहुंचाया। इससे खाने की प्लेट पाने के लिए धक्का मुक्की मच गई। शिवांगी की शादी में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। शादी की रात खाने के स्टॉल पर लोगों की लंबी कतार थी। पत्तल में खाना लेने के लिए लोगों के बीच होड़ मची थी।
शादी के जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ऋषिकेश और दुल्हन शिवांगी ने हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद लिया। ऋषिकेश ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी, सफेद चूड़ीदार पैजामा और गुलाबी पगड़ी पहन रखी थी। गले में मोतियों का हार था। बारात तो शाम ढलते ही बिहटा से नदवां गांव के लिए रवाना हो गई थी। इससे पहले ऋषिकेश की मां और अनंत कुमार सिंह की समधन आशा देवी ने बेटे को परीछा (नजर उतारने की रस्म)। मां आशा देवी के साथ चाची भी बारात को विदा करने थोड़ी दूर तक आईं।
बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में कई वीवीआईपी गेस्ट पहुंचे थे। देश-विदेश से आए मेहमानों ने शिवांगी को शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं दी हैं। इस शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डॉ प्रेम कुमार, रामकृपाल यादव, बृजभूषण शरण सिंह, साधु यादव, सियाराम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, दिनेश राय और संतोषानंद राय समेत कई नामचीन हस्तियां पहुंची थी। इस शाही शादी की चर्चा बिहार समेत पूरे देश में रही। बारात रवाना होने से पहले दूल्हे की मां आशा देवी ने बेटे ऋषिकेश का परछावन किया था। अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में जोरदार ढंग से बारातियों का स्वागत किया।