'आनंद किशोर समेत 9 IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप' अरबों-खरबों की चोरी.. सुधाकर सिंह के दावे से हड़कंप

रिशु श्री मामले को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाया और आनंद किशोर समेत 9 आईएएस अधिकारियों को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 29, 2026, 2:53:00 PM

रिशु श्री मामले को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पिछले 10 वर्षों की विभिन्न परीक्षाओं में लगातार घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी टॉपर घोटाला हुआ था और इस बार भी उसी तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं।

सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें "सबसे बड़ा माफिया" बताया। उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग में घोटालों की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई और रिशु श्री को सबसे पहले टेंडर भी आनंद किशोर ने ही दिया। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाया और आनंद किशोर समेत 9 आईएएस अधिकारियों को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सांसद ने यह भी दावा किया कि आनंद किशोर ने अरबों-खरबों रुपये की चोरी कर विदेशों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनके आरोपों को चुनौती देना चाहती है तो कोर्ट जाए, क्योंकि उनके पास आरोपों के समर्थन में साक्ष्य हैं। साथ ही उन्होंने चारा घोटाले की तर्ज पर इस पूरे मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा आरोप

रिशु श्री मामले पर सरकार को घेरा

आनंद किशोर पर लगाया घोटाले का आरोप

शिक्षा विभाग में घोटालों की शुरुआत  हुई थी 

बिहार में टॉपर घोटाला हुआ, इस बार भी टॉपर घोटाला हुआ

पिछले 10 वर्षों की परीक्षाओं में घोटाले हुए

आनंद किशोर सबसे बड़ा माफिया है

मुख्य सचिव दीपक कुमार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उनके संरक्षण में आनंद किशोर घोटाला कर रहे हैं

आनंद किशोर समेत 9 आईएएस अधिकारियों पर लगाया आरोप 

रिशु श्री को सबसे पहले टेंडर देने वाले आनंद किशोर है

अरबो खरबों चोरी किया आनंद किशोर  और विदेश में निवेश किया 

मेरे खिलाफ सरकार को कोर्ट जाना चाहती है तो जाए मेरे पास साक्ष है

चारा घोटाला जैसा कोर्ट के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए