ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में लगा 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

राजधानी में ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले चालकों पर पुलिस प्रशासन की सीधी नजर है। गत 18 अक्टूबर को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है।

पटना: राजधानी में ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले चालकों पर पुलिस प्रशासन की सीधी नजर है। गत 18 अक्टूबर को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है। केवल एक दिन में ही 27 लाख रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा जुर्माना वैसे चालकों पर लगी है जो बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे। 

ट्रैफिक एसपी कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गत 18 अक्तूबर को अष्टमी के दिन वैसे वाहन चालकों के ऊपर कडी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, जो विभिन्न प्रकार के नियमों का उल्लंघन करते पाये गये। इसमें सबसे ज्यादा वैसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी, जो बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे। 

ट्रैफिक एसपी कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 1591 वाहनों के ऊपर कारवाई की गई। जिसे 15,91000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं ट्रिपल राइड करने वाले 115 वाहनों पर 1,15,000 रूपये, ओवर स्पीड करने वाले 55 वाहनों पर 1,10000 रुपए, बिना इंश्योरेंस वाले 388 वाहन चालकों के ऊपर 7,76,000 रूपये, रेड लाइट जंपिंग करने वाले 97 वाहनों पर एक लाख 50 हजार रुपए, बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वाले चार वाहनों पर 4000 रूपये, जबकि रॉन्ग वे में वाहन चलाने वाले 12 वाहनों पर 12,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। यानि कुल 2262 वाहनों ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों पर 27 लाख 58 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।