बिहटा : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षिका की पहचान 23 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जहां जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस बीते 21 नवंबर को मामला दर्ज किया था और आरोपी स्कूल संचालक देव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
हालांकि, पुलिस ने मृतक शिक्षिका के शिकायत पर बीते 21 नवंबर को मामला दर्ज किया था और आरोपी स्कूल संचालक देव कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज सोमवार को मृतक शिक्षिका का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान होना था जिसको लेकर पुलिस उसके घर पर पहुंची तब देखा कि महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संचालक को 22 तारीख को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था - दानापुर DSP-2
इधर, पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया की बीते 21 नवंबर को बिहटा थाना में बिहटा के प्राइवेट स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही स्कूल संचालक देव कुमार मेहता पर 3 साल से शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संचालक को 22 तारीख को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। इस मामले में पुलिस आज सोमवार को महिला का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान होना था जिसको लेकर पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो देखा कि महिला ने आत्महत्या कर लिया है। इसके बाद जानकारी एफएसएल टीम को दिया गया और शव को पोस्टमार्टम की अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट