77वां गणतंत्र दिवस: बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने फहराया तिरंगा, विधान परिषद में सभापति का ध्वजारोहण

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार में भी गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Jan 26, 2026, 9:20:00 AM

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार में भी गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। राजधानी पटना समेत राज्यभर में सरकारी भवनों, संस्थानों और राजनीतिक कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वहीं विधान परिषद परिसर में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राजधानी पटना में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सरकारी परिसरों और कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रदेश कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जदयू, भाजपा, राजद और हम के प्रदेश कार्यालयों में संबंधित दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने तिरंगा फहराया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेताओं ने संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे राज्य में देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया जा रहा