हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है रंगमंच - अरविंद

नालंदा : शहर के डाकबंगला मोड़ के पास श्री नालंदा नाट्य संघ की ओर से दुर्गा पूजा के मौके पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। नवमी व दशमी तिथि को गीत-संगीत के साथ नाटक का भी मंचन किया जाता है। इसकी तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को परविन्दर इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने संस्था के कलाकारों व सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रंगमंच, नाटक और संगीत हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इसे बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। 

संस्था के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा- कार्यक्रम के पहले दिन लघु नाटक व गीत-संगीत की प्रस्तुति होगी

संस्था के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन लघु नाटक व गीत-संगीत की प्रस्तुति होगी। क्लब में सीखने वाले बच्चे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दूसरे दिन शिव-विवाह नाटक का मंचन किया जाएगा। संस्था, 60 साल से अधिक पुरानी है। कला के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। अरविंद ने हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि कलाकारों व कला की मदद जरूरी है। मौके पर अनिल कुमार गुड्डू, संजय कुमार डिस्को, पृथ्वी नाथ, ऋषिकेश कुमार, ऋषि करण कुमार, पिंटू कुमार, शंभू साव, राकेश साव, चितरंजन कुमार, विनोद तांती, अलचु कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना पुरी, शशिकांत कुमार, भृगुनाथ और विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट