मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लोक आस्था का महान पर्व है छठ

लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की तैयारी हेतु ऐतिहासिक बड़गांव धाम का निरीक्षण कर बिहार सरकार के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

नालंदा : लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की तैयारी हेतु ऐतिहासिक बड़गांव धाम का निरीक्षण कर बिहार सरकार के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। नालंदा नगर पंचायत के ऐतिहासिक बड़गांव में लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक बड़गांव धाम का निरीक्षण किया।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- छठ महापर्व बिहार की आत्मा है, छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था व परंपरा से जुड़ा महापर्व है

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आत्मा है। छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा महापर्व है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में व्रती चार दिनों तक नियम और पूरी पवित्रता के साथ पूजा करते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। बड़गांव धाम का छठ घाट ऐतिहासिक है, जहां लाखों श्रद्धालु अर्घ्य देने आते हैं। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री ने कहा- राज्य सरकार छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त कर लिया जाए। तालाब एवं घाट पर गंदगी न रहे, इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। स्थानीय लोगों से भी साफ सफाई को लेकर सहयोग करने की विशेष अपील की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के रहने के लिए राज्य सरकार की ओर से 5000 की क्षमता वाले दो जर्मन हैंगर पंडाल एवं  वांस वाले चार पंडाल 16 चलंत शौचालय 45 स्थाई शौचालय 10 चेंजिंग रूम शुद्ध पेयजल आसपास के पूरे क्षेत्र में लाइटनिंग की पर्याप्त व्यवस्था व पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

'छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने व माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के दिया निर्देश'

मंत्री श्रवण कुमार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने और जरूरत के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम तैनात करने का भी निर्देश दिया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि छठ महापर्व सबसे महान पर्व में से एक है सरकार हर संभव सुविधा छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के लिए कर रही है।

निरीक्षण के दौरान कई बड़े लोग मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, अरुण वर्मा, जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, रंजीत मुखिया, सुजीत सिंह, मुकेश सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, मुन्नी सरपंच, सचिन पटेल, रूपेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अधिवक्ता नंदकिशोर प्रसाद, जदयू नेता सुधीर सिंह, सिपाही जी, दीपू कुमार, बंटू सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिलाव प्रहलाद कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट