राजगीर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'राजगीर महोत्सव-2026' का भव्य आगाज

पर्यटकों को बढ़ावा देने और राजगीर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो गया।

नालंदा : पर्यटकों को बढ़ावा देने और राजगीर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो गया। डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। सर्वधर्म मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर जिले के विधायक और एमएलसी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

महोत्सव में व्यंजन मेला और पुस्तक मेला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना

महोत्सव में व्यंजन मेला और पुस्तक मेला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। इस दौरान डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन, शिक्षा, बिजली, सड़क और पेयजल के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में 300 से अधिक महोत्सवों का आयोजन नीतीश कुमार की पहल का परिणाम है। विकास कार्यों को लेखन नीतीश कुमार का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट