पारिवारिक विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग सनकी पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या

राज्य के नालंदा जिले से बडी खबर है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना का मूल पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

राज्य के नालंदा जिले से बडी खबर है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना का मूल पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित माली टोला में शनिवार की सुबह तब अचानक सनसनी फैल गयी, जब एक पति के द्वारा अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने की खबर सामने आयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। प्राप्त खबर के अनुसार माली टोला के निवासी गिन्नी मालाकार की शनिवार की सुबह किसी बात पर अपनी ही पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद गिन्नी मालाकार ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि पारवारिक कलह और एक एकड छह डिसमिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका की पहचान 62 वर्षीय बच्ची देवी के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति की उम्र 74 साल बतायी जा रही है। मिली खबर के अनुसार घटना को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी। वहीं मृतका के पुत्र उपेंद्र मालाकार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट