पूर्वी चंपारण: जिले के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक पुल के उद्घाटन के महज बीस दिन बाद ही एप्रोच पथ में दरार आने की खबर सामने आयी है। दरार आने की खबर सामने आने के साथ ही पुल के निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के मजुरहा-हरदिया आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में दरार आने लगी है। बताया जा रहा है कि करीब बीस दिन पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुलिस का उद्घाटन किया था। दरार आने के बाद इसके निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि मजुरहा-हरदिया आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में दरार आने लगी है। एप्रोच पथ का करीब 20 फीट हिस्सा एक तरफ धंस गया है, जबकि सड़क के किनारे भी दरारें दिखाई दे रही हैं। मोतिहारी जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बने इस पुल का उद्घाटन एक सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था। 72 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण से करीब 10 प्रखंडों के लोगों को सीधे कनेक्टिविटी मिली है और आवागमन का समय भी कम हुआ है।
लेकिन उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद एप्रोच पथ में आई दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।
मोतिहारी से सोहराब की रिपोर्ट