पूर्वी चंपारण में संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़, देसी कट्टा, महंगी गाड़ियां, सोना-चांदी के गहने बरामद

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 21, 2026, 11:19:00 AM

पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल मधुबन चकिया और मुफस्सिल थाना इलाकों में हुई चोरी कांड का मास्टरमाइंड शंभू शाह, धर्मेंद्र शाह को उसके ससुराल मधुबनी घाट से गिरफ्तार किया गया है। शंभू शाह  उसके धन्य दो अन्य साथियों धर्मेन्द्र शाह  और अजय कुमार के साथ पास 2 देसी कट्टा कारतूस चोरी की महंगी गाड़ियां, सोने चांदी के गहने जेवरात और तांबा पीतल के बर्तन को पुलिस ने बरामद किया है।

वहीं शंभू शाह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरी के मंहगें सामान को मिट्टी के अंदर छुपा लेता था। शंभू शाह ने चोरी की घटना को अंजाम देकर अपने ससुराल में ही बड़े आलीशान मकान बनवाया गया था लेकिन पुलिस की नजर से शंभू शाह धर्मेंद्र शाह बच नहीं सका और पुलिस ने शंभू शाह और उनके साथ  दो अन्य चोर को भी गिरफ्तार किया है।

सदर एसडीपीओ 2 जीतेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कई थाना इलाकों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाला संगठित चोर गिरोह  का मास्टरमाइंड और उसके साथी को हथियार और चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है।  गिरोह के लोग देसी कट्टा हथियार लेकर महंगी महंगी गाड़ियों और घर में रखे गहनों की चोरी कर उसकी मिट्टी के अंदर गाड़कर छुपाता था। वहीं मामला दब जाने के बाद वह गहनों को जाकर दुकानदार से बेचने का काम करता था।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट