प्रेम प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण के सुगौली में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम एक युवक ने सिकरहना पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

पूर्वी चंपारण के सुगौली में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम एक युवक ने सिकरहना पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को पुल से छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल उसे तलाशा नहीं जा सका।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड 06 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट