मोतिहारी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। साथ ही शाम को छह से सात बजे तक एक दीया भी जलाने का पार्टी की तरफ से किया गया है। पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
PM मोदी के जन्मदिन को लेकर मोतिहारी में भी एक अनोखें कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर मोतिहारी में भी एक अनोखें कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां मोदी मोमेंटो म्यूजियम लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री को अबतक मिले लगभग 62 मोमेटों इस प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के लोग इस प्रदर्शनी को देखने पहुचे हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता यमुना सिकारिया के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान के तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों में मिले 62 मोमेटों को क्रय कर संग्रहित किया गया है। जिसका आज प्रदर्शनी यमुना सिकारिया के द्वारा लगाया गया है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट