कार्यक्रम में भारी हंगामा, भाजपा युवा नेता और कार्यपालक सहायक के बीच तीखी नोकझोंक, विधायक की भी एंट्री...

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत स्थित पंचायत भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा युवा नेता और सुकुल पाकड़ पंचायत की कार्यपालक सहायक स्नेहा कुमारी के बीच तीखी बहस हो गई।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 29, 2026, 10:33:00 AM

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत स्थित पंचायत भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा युवा नेता और सुकुल पाकड़ पंचायत की कार्यपालक सहायक स्नेहा कुमारी के बीच तीखी बहस हो गई। कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उपस्थित लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। 

इस वायरल वीडियो को लेकर पत्रकारों द्वारा फोन पर पूछे जाने पर कार्यपालक सहायक स्नेहा कुमारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवा नेता ने स्थानीय विधायक का नाम लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया तथा उत्तरी सुगांव पंचायत का जन्म प्रमाण पत्र और उससे संबंधित शपथ पत्र (एफिडेविट) तत्काल बनाने की जिद करने लगे और संबंधित अधिकारियों को बुलाने की धमकी देते हुए पंचायत सरकार भवन का चैनल केट कुछ देर के लिए बंद कर नहीं जाने की धमकी भी देने लगा। 

उन्होंने कहा कि जब नियमानुसार कार्य करने की बात कहते हुए उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो युवक आक्रोशित हो गया और उनके साथ बहस करने लगा। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया गया।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने युवक को समझाकर गेट खुलवाया और समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सरकारी कार्यक्रम में इस प्रकार का विवाद प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के आचरण पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि राष्ट्रीय खबर नहीं करता है।

रिपोर्टर ....सोहराब आलम .... जिला  पूर्वी चम्पारण