नीट पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
Jul 23, 2026, 12:48:00 PM
नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों में शामिल बंजरिया प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। जटवा, जनेरवा, अजगरी और चैलाहा समेत कई गांवों में चारों ओर बाढ़ का पानी फैल गया है।
खेत जलमग्न होने से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और कई घरों के आसपास भी पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल उन्हें बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। अभी तो यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में तीन से चार बार बाढ़ आने की आशंका रहती है।
बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से आर्थिक सहायता और स्थायी बाढ़ समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक स्थायी निवारण नहीं होगा, तब तक हर साल उन्हें इसी तरह नुकसान उठाना पड़ेगा।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट