बिहार के एनडीए के एक एमएलसी का देश के मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। एमएलसी सत्ताधारी दल के होते हुए भी कहा है कि देश मुस्लिमों को आइसोलेट कर डराया जा रहा है और नफरत बांटा जा रहा है। इस लिए देश के मुसलमानों को अब जागने की जरूरत है और डर के साए से बाहर आने की जरूरत है। यह बयान दिया है जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने।
एमएलसी खालिद अनवर ने मुसलमानों को एकजुट करने का आगाज करते हुए कहा कि आगामी 22 नवंबर को मोतिहारी की धरती से पूरे देश के मुसलमानों के लिए सियासी इंकलाब की एक तारीख लिखी जाएगी। जो पूरे देश के मुसलमानों में एक बेदारी आएगी और देश में जो लोग नफरते बांट रहे हैं, उनको एक पैगाम जायेगा।
क्योंकि अभी के वक्त में मुसलमानों को तो सियासी पार्टियां मंच पर भी बुलाने से डरने लगी है। इस लिए मुसलमानों को भय के साए से बहार निकलना होगा। कुछ चीजें मैं बोलना नहीं चाहता हूं। एमएलसी ने बिहार की स्थिति पर कहा कि सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलना होगा तभी बिहार का विकास हो सकेगा ।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट