मोतिहारी: मूसलाधार बारिश से सुगौली नगर पंचायत की खुली पोल, थाना बना तालाब

मोतिहारी के सुगौली में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश का पानी सुगौली थाना परिसर में घुस जाने से पुलिसकर्मियों और आम लोगों को पानी के बीच होकर आवागमन करना पड़ा।

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति भाई अलीहसन ने बताया कि मोटर के जरिए थाना परिसर से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी का स्थायी रास्ता नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने दावा किया कि नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

रिपोर्टर ....... सोहराब आलम ........ जिला  पूर्वी चम्पारण