मोतिहारी की जया प्रकाश ने NEET में लहराया परचम, नाचने लगी लड़कियां, बजने लगा ढ़ोल नगाड़े

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 19, 2026, 4:54:00 PM

नीट की परीक्षा में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की छात्रा जया प्रकाश ने बेहतर अंक से सफलता हासिल की है। जिसके बाद  इंस्टिट्यूट में बैंड बाजा और ढ़ोल नगाड़े के साथ छात्र झूमते दिखे। वहीं सभी छात्रों ने जया प्रकाश को सफलता के लिए बधाई भी दी है।

जया प्रकाश ने अपनी सफलता के पीछे अपनी मम्मी पापा और इंस्टीट्यूट का मार्गदर्शन सही तरीके से करने का दावा किया है। वहीं सफल अभ्यर्थी जया प्रकाश ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता हासिल की जा सकती है। 

वहीं सफल अभ्यर्थी जया प्रकाश के पिता जय प्रकाश ने बताया कि मेरी बेटी काफी पढ़ने में तेज थी और आज नीट परीक्षा में उसने सफलता हासिल की है। हम लोग काफी खुश हैं।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मधुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा मकसद है कि कोटा और दूसरे राज्यों के संस्थान को पीछा करना उनके वर्चस्व को खत्म करना है। इसीलिए मोतिहारी में इंस्टिट्यूट की स्थापना की गई है। ताकि यहां के बच्चे यही पढ़ाई करके सफलता हासिल कर सके। आज हम सभी काफी ख़ुश है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट