आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो हो जाए सावधान, जहरीले आइसक्रीम से सट गए होंठ, बच्चे हुए बीमार

अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, मोतिहारी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने आइसक्रीम खाने वालों के साथ ही आम लोगों को भी सोच में डाल दिया है।

मोतिहारी : अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल, मोतिहारी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने आइसक्रीम खाने वालों के साथ ही आम लोगों को भी सोच में डाल दिया है। मिली खबर के अनुसार, मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से जहरीले आइसक्रीम खाने के बाद हडकंप मचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गायघाट हाईस्कूल के बाहर आइस्क्रीम बेचने का खोमचा लगा हुआ था। जहां से बच्चों ने आइसक्रीम खरीदा और खा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आइसक्रीम खाने के साथ ही बच्चों के दोनों होंठ आपस में सट गए और होंठ के सटने के बाद वहां हंगामा हो गया।

काफी मशक्कत के बाद होंठ को चिपकने से अलग किया गया, जब बच्चों के होंठ से खून निकलने लगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब काफी मशक्कत के बाद होंठ को चिपकने से अलग किया गया, जब बच्चों के होंठ से खून निकलने लगा। इधर, देखते ही देखते करीब आधा दर्जन बच्चों में इसके अलावा अन्य शिकायत आनी शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर हडकंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया। इधर, घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद आइसक्रीम बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खाने के नाम पर मिलावटी सामान की बिक्री होने के बाद सामने आयी इस घटना की फिलहाल हर तरफ चर्चा हो रही है। 

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट