देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मोतिहारी के शक्तिपीठेश्वर गुरुदेव स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो देश, विकास और समाज के साथ खड़ा है, उसका सभी को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से देश विरोधी ताकतों का समर्थन नहीं करने की भी बात कही।
गुरुदेव ने कहा कि राष्ट्रवाद और समाजहित सर्वोपरि है। साथ ही उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मोतिहारी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रवचन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुति, सम्मान समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों से संतों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट