ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग

शिक्षक संघ के बाद अब बिहार राज्य ग्राम कचहरी के सचिव भी बिहार सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे हैं। इसको लेकर बिहार राज्य ग्राम कचहरी संघ के द्वारा मोतिहारीं के नगर भवन में एक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिक्षक संघ के बाद अब बिहार राज्य ग्राम कचहरी के सचिव भी बिहार सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे हैं। इसको लेकर बिहार राज्य ग्राम कचहरी संघ के द्वारा मोतिहारीं के नगर भवन में एक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। 

वहीं पूर्वी चंपारण के अलावे कई जिले से ग्राम सचिव भाग लिए। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरख लाल यादव एवं प्रधान महासचिव  आनंद कुमार शामिल हुए। इस मौके पर पहुचे संगठन के नेताओं ने बिहार सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का मांग की।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट