मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उद्घाटन के महज 20 दिन बाद ही करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से बने मजुरहा-हरदिया आरसीसी पुल के एप्रोच पथ में दरार आने लगी है। एप्रोच पथ का करीब 20 फीट हिस्सा एक तरफ धंस गया है, जबकि सड़क के किनारे भी दरारें दिखाई दे रही हैं।
इस पुल का उद्घाटन एक सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था
मोतिहारी जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर बने इस पुल का उद्घाटन एक सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था। 72 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण से करीब 10 प्रखंडों के लोगों को सीधे कनेक्टिविटी मिली है और आवागमन का समय भी कम हुआ है। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद एप्रोच पथ में आई दरारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट