पूर्वी चंपारण के सुगौली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी की सीपीएम की सुगौली लोकल कमेटी के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोकल कमेटी के मंत्री एवं जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड धनंजय पुरी ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। वहीं कामरेड तुफैल अहमद ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, छात्रों के संसद मार्च पर हुई कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पारदर्शिता की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सीपीएम कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट