मोतिहारी : एक तरफ एसआईआर के मुद्दे पर इंडी गठबंधन दिल्ली में महरैली का आयोजन कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। मोतिहारी में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं नेताओं ने पदयात्रा निकालकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया। पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री सांसद राधा मोहन सिंह ने किया। वहीं केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और सांसद राधा मोहन सिंह के साथ-साथ सभी विधानसभा के नेता विधायक और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में बैनर पोस्टर और झंडे लेकर कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया।
राहुल गांधी नॉनसेंस आदमी हैं, अब कांग्रेस पार्टी अब ड्रामा पार्टी बनकर रह गई है - केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
वहीं केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी नॉनसेंस आदमी हैं अब कांग्रेस पार्टी अब ड्रामा पार्टी बनकर रह गई है। एसआईआर में वैसे लोगों का नाम काटा गया है जिनका नाम दो जगह था। जिन्होंने कोई कागजात नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी हमेशा रोहिंग्या घुसपैठियों का समर्थन करती है। हम सभी पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस को करारा दरबार जवाब दे रहे हैं।
मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट