किशनगंज : किशनगंज जिले के भेलागुड़ी पुल के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक एवं सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आज यानी बुधवार की सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने में जुट गई। पुलिस प्रशासन की तत्परता से घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं, संबंधित मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय दिया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने और की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए
स्थानीय समाजसेवी सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिंदेश कुमार राय, जदयू नेता उमाकांत गोस्वामी, तातपौआ ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रसमुद्दीन फैज एवं युवा समाजसेवी मोहम्मद यूसुफ ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहनों के परिचालन के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं पूर्व में भी कई बार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए, ताकि अनमोल जिंदगियों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच आगे बढ़कर घायलों की मदद की
उन्होंने स्थानीय लोगों की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जिस तरह लोगों ने आगे बढ़कर घायलों की मदद की, वह सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल है। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कार्रवाई की भी सराहना की गई, संबंधित मामले को लेकर एनएस में कार्यरत सुपरवाइजर सुरेंद्र पासवान ने बताया कि मामले के तुरंत बाद ही रिकवरी वाहन की सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को साइड करा कर आवागमन को सुचारू रूप से उपलब्ध कराया गया।
किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट