किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र पेटभरी गाँव में मोहम्मद अकमल खान के मवेशी घर में लगी आग। आग लगने से दो मवेशी जलकर हुई राख, लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे मोहम्मद अकमल खान की मवेशी के घर से अचानक आगी आग की चिंगारी देखते ही देखते बिकराल रुप ले लिया। जिससे दो मवेशी जलकर राख हो गए और अन्य 4 मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है। बहरहाल स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने की वहज का अबतक पता नही चल सका। वही सुचना मिलते ही पौआखाली थाना अध्यक्ष शंखराज ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी संगठनों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए मुवावजे की मांग कर रहे हैं।
किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट