खगड़िया में बेलगाम अपराधियों का खौफ, व्यक्ति को सरेआम मारी एक के बाद एक पांच गोलियां

राज्य के खगड़िया जिले से बडी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने एक युवक को एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दी। सरेआम घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया।

राज्य के खगड़िया जिले से बडी खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने एक युवक को एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दी। सरेआम घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया। मृतक का जंगली पटेल बताया जा रहा है। मृतक किरानी था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। सबकी जुबान पर सरेआम घटी घटना का ही जिक्र है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

राज्य के खगड़िया जिले में शुक्रवार को अपराधियों ने खूनी तांडव मचाया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के अलौली थाना इलाके के फूलतौड़ा पुल के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने सरेआम बस स्टैंड एक के किरानी को गोलियों से भून दिया। घटना में अधेड़ जंगली पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त खबर के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर आये और जंगली पटेल को निशाना बनाकर फरार हो गए। सरेआम घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों भी भीड एकत्र हो गयी। परिजनों में कोहराम मच गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के विरोध में मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने देने पर अड गए। घटना के बाद ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत एकत्र करने में जुट गयी। घटना के बारे में पुलिस का कहना था कि जंगली पटेल की गोली मारकर हत्या हुई है। लेकिन घटना के वजहों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। पुलिस परिजनों से लगातार बात कर रही हैं। पुलिस इस घटना में संलिप्त बदमाशों के शिनाख्त में जुटी हुई है।