चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ तारकेश्वर कुमार को 'कटिहार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सर्वोदय समाज द्वारा टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित "कटिहार गौरव सम्मान समारोह" में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. तारकेश्वर कुमार को "कटिहार गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद तथा कटिहार की महापौर उषा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. तारकेश्वर कुमार के चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।

इस सम्मान के लिए डॉ. तारकेश्वर कुमार ने सर्वोदय समाज एवं सम्मान प्रदान करने वाले सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज की निस्वार्थ सेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।