गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के गौलक्ष्णी मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की।

जहानाबाद : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के गौलक्ष्णी मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, विदेशी शराब की 19 बोतलें और बीयर की 12 केन बरामद कीं। पुलिस ने मौके से मकान मालिक बंकटेश्वर यादव और उसके किराएदार राकेश कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, गौलक्ष्णी मोहल्ले के एक मकान में अवैध रूप से शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। 

सूचना का सत्यापन करने के बाद नगर थाना पुलिस ने संबंधित मकान में छापेमारी की

सूचना का सत्यापन करने के बाद नगर थाना पुलिस ने संबंधित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियार और शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लोगों में से दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही, बरामद कट्टे और शराब के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मकान में शराब किस उद्देश्य से रखी गई थी और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं। 

सदर SDPO ने नगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी

इस संबंध में सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने नगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार और शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट