सुशासन दिवस-नीतीश संवाद: जमुई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जमुई: आज "सुशासन दिवस-नीतीश संवाद" के शुभ अवसर पर जमुई के न्यू द्वारिका विवाह भवन में जमुई जिला जदयू कार्यकर्ताओं का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुई जिला जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की।

जमुई: आज "सुशासन दिवस-नीतीश संवाद" के शुभ अवसर पर जमुई के न्यू द्वारिका विवाह भवन में जमुई जिला जदयू कार्यकर्ताओं का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुई जिला जदयू अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार तथा जमुई जिला संगठन प्रभारी जीवनलाल चंद्रवंशी मौजूद रहे।

विदित हो कि आज ही के दिन 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद जब भी वे मुख्यमंत्री बने, उन्होंने आज ही की तारीख में शपथ ली। यह कार्यक्रम सुशासन दिवस-नीतीश संवाद बिहार के जदयू पटना मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिलों में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के मंच का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी तथा जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार के लिए किए गए कार्यों को गिनाया तथा कहा कि कैसे बिहार एक पिछड़े राज्य से, जंगलराज से निकलकर एक विकसित बिहार में प्रवेश किया। उन्होंने साथ ही निशांत कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे निशांत कुमार ही बिहार का भविष्य हैं, इसलिए हम सबको मिलकर उनके हाथों को मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में हजारों जदयू कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ जदयू नेता शांतनु सिंह, चंद्रदेव सिंह, राजीव रंजन पांडेय, जयनंदन सिंह, अरुण भारती, विजय मंडल, हरिओम कुशवाहा, दिनेश मंडल, सोनू रावत, राजेश कुमार वर्मा, प्रकाश पीयूष, नूनधन शर्मा एवं सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट