जमुई के टिंकू कुमार पासवान को मिला मनोनयन पत्र, लोजपा-रामविलास के प्रदेश सचिव बने

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जमुई के युवा नेता टिंकू कुमार पासवान को संसदीय बोर्ड के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा गया।

जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जमुई के युवा नेता टिंकू कुमार पासवान को संसदीय बोर्ड के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें विधिवत मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है -

 "प्रिय श्री टिंकू कुमार पासवान जी, मुझे आपको संसदीय बोर्ड लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। आशा है कि आप इस दायित्व को दलहित में सफलतापूर्वक निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।"

परिचय :

नाम - श्री टिंकू कुमार पासवान जी

पिता - श्री मनोज पासवान

ग्राम - मडवा, पोस्ट - अमरथ, जिला - जमुई

मनोनयन पत्र मिलने के बाद टिंकू कुमार पासवान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके मनोनयन से जमुई में पार्टी और मजबूत होगी।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट