जमुई: 'साइकिल यात्रा एक विचार' की 550वीं यात्रा सम्पन्न, 50 पौधे लगाए, बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 19, 2026, 5:16:00 PM

जमुई : 'साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई' के बैनर तले आयोजित ऐतिहासिक 550वीं साईकिल यात्रा रविवार को प्रखण्ड परिसर, जमुई से शुरू होकर +2 UHS नवकाडीह, लछुआड़ में सम्पन्न हुई।

वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से चल रहा यह अभियान आज 550वें पड़ाव पर पहुंचा। यात्रियों ने लगभग 50 किमी की साईकिल यात्रा कर विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य शेषनाथ कुमार ने बच्चों से साईकिल का अधिक उपयोग करने और पौधारोपण को आदत बनाने की अपील की। सक्रिय सदस्य राहुल ऋतुराज ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। हरेराम कुमार सिंह ने कहा कि आज हम पेड़ लगाएंगे तभी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा-पानी मिल सकेगा।

स्कूल के बच्चों ने हर साल एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। मौके पर अजीत कुमार, विनय कुमार, सिंटू कुमार, संजय कुमार सहित कई सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट