भारत के लौह पुरुष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की अध्यक्षता

जमुई: आज जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की।

जमुई: आज जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की।

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता में सरदार पटेल का योगदान हमारा देश सदैव याद रखेगा। वे देश के सत्यपरायण एवं लोकनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे और लौह पुरुष के रूप में उन्होंने खंड-खंड भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।

ये रहे मौजूद:

इस श्रद्धांजलि समारोह में जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण भारती, जदयू नेता सह नागरिक परिषद सदस्य सकलदेव दास, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सोनू रावत, जिला उपाध्यक्ष नौशाद आलम, जिला महासचिव राजेश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुश्ताक अंसारी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश पीयूष, छात्र जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, पूर्व युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार सहित विकाश कुमार, निरंजन कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार, नीतीश कुमार, गौरव कुमार के साथ सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट