215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 17, 2026, 5:34:00 PM

प्रति वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के अवसर पर  215 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा मलयपुर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ जी, सुदर्शन, सुभद्रा माता एवं बलभद्र महाराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार मोहरिल, कमांडेंट, 215 बटालियन, राजेश कुमार, अरविंद कुमार ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, रमेश कुमार एवं देवेश कुमार, उप-कमांडेंट तथा अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

रथ यात्रा के संबंध में ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, अस्वस्थ होने के कारण अपनी बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र जी महाराज के साथ मंदिर से निकलकर रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर जाते हैं तथा वहाँ नौ दिनों तक निवास करने के उपरांत पुनः अपने मंदिर लौटकर भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी पावन परंपरा को रथ यात्रा के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर कैंप परिसर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मलयपुर पुलिस लाइन परिसर भगवान श्री जगन्नाथ जी के जयघोष से गूँज उठा।

इस शुभ अवसर पर विनोद कुमार मोहरिल, कमांडेंट, 215 बटालियन ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाप्रभु से 215 बटालियन के समस्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए महाआरती की। 

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट